Rajasthan Geography Lab Assistant Syllabus 2025: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) के द्वारा जल्द ही राजस्थान में लैब असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जो भी विद्यार्थी राजस्थान लैब असिस्टेंट ज्योग्राफी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है।
इस लेख में हमने Rajasthan Lab Assistant Geography Syllabus and Exam Pattern 2025 की संपूर्ण जानकारी प्रदान की है इसलिए Rajasthan Lab Assistant Geography की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी इसलिए को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।
Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2025 Highlight
Recruitment Bord | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB/RSMSSB) |
Post Name | Lab Assistant |
Exam Name | Rajasthan Lab Assistant Exam 2025 |
Exam Mode | Offline/Offline |
No. of Question | Paper I: 200 Paper II- 200 |
Negative Marking | Yes |
Article | Rajasthan Lab Assistant Geography Syllabus in Hindi |
Syllabus | Lab Assistant Geography |
Post Category | Syllabus |
Exam Date | To Be Announced |
Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Lab Assistant Geography Syllabus and Exam Pattern
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान प्रयोगशाला सहायक सिलेबस जारी कर दिया गया है जो भी विद्यार्थी राजस्थान जियोग्राफी लैब असिस्टेंट की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यहां जियोग्राफी लैब असिस्टेंट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की संपूर्ण जानकारी दी है। अभ्यर्थी अंत में दी गई तालिका से Rajasthan Lab Assistant Geography Syllabus PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।
Geography Lab Assistant Exam Pattern 2025
राजस्थान ज्योग्राफी लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में कुल दो पेपर आयोजित किए जाएंगे जिसमें प्रथम पेपर में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे पेपर सेकंड में भूगोल (Geography) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा प्रश्न पत्र कुल 300 अंकों का होगा जिसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। राजस्थान भूगोल लैब असिस्टेंट एग्जाम पैटर्न निम्न प्रकार से हैं-
प्रश्न-पत्र | अंक |
---|---|
भाग-अ :- सामान्य ज्ञान (राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्पराएँ, विरासत एवं भूगोल) | 100 |
भाग-बः-भूगोल (Geography | 200 |
कुल अंक | 300 |
- प्रश्न पत्र 1 कुल 100 अंकों का होगा जबकि प्रश्न पत्र 2 कुल 200 अंकों का होगा जिसके लिए 3 घंटे की समय अवधि होगी।
- प्रत्येक प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective) प्रकार के होंगे व सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
- परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णाक 40 प्रतिशत निर्धारित हैं। इससें कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगें।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिये 1/3 भाग ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) किया जायेगा।
Rajasthan Lab Assistant Geography Syllabus 2025
राजस्थान लैब असिस्टेंट सहायक भूगोल पेपर प्रथम और द्वितीय का सिलेबस निम्न प्रकार से हैं-
Lab Assistant Geography Paper 1st Syllabus :-
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति साहित्य, परम्पराएँ एवं विरासत
- राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्रोत।
- राजस्थान की प्रमुख प्रागैतिहासिक सभ्यताएँ।
- राजस्थान के प्रमुख राजवंश एवं उनकी उपलब्धियाँ।
- मुगल-राजपूत संबंध।
- स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएँ।
- महत्वपूर्ण किले, स्मारक एवं संरचनाएँ।
- राजस्थान के धार्मिक आंदोलन एवं लोक देवी-देवता।
- राजस्थान की प्रमुख चित्रकलाएँ, शैलियाँ एवं हस्तशिल्प।
- राजस्थानी भाषा एवं साहित्य की प्रमुख कृतियाँ, क्षेत्रीय बोलियाँ।
- मेले, त्योहार, लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्र एवं आभूषण।
- राजस्थानी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत।
- महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल।
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व।
- राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधियाँ, 1857 का जन-आंदोलन।
- कृषक एवं जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन।
- राजस्थान का एकीकरण।
- राजस्थान का राजनीतिक जनजागरण एवं विकास महिलाओं के विशेष संदर्भ में।
राजस्थान का भूगोल
- स्थिति एवं विस्तार।
- मुख्य भौतिक विभाग: मरूस्थलीय प्रदेश, अरावली पर्वतीय प्रदेश, मैदानी प्रदेश, पठारी प्रदेश।
- अपवाह तंत्र।
- जलवायु।
- मृदा।
- प्राकृतिक वनस्पति।
- वन एवं वन्य जीव संरक्षण।
- पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय मुद्दे।
- मरूस्थलीकरण।
- कृषि जलवायु प्रदेश एवं प्रमुख फसलें।
- पशुधन।
- बहुउद्देशीय परियोजनाएँ।
- सिंचाई परियोजनाएँ।
- जल संरक्षण।
- परिवहन।
- खनिज संपदाएँ।
Lab Assistant Geography Paper 2nd Syllabus :-
- भूगोल एक समाकलित विषय के रूप में, भूगोल की शाखाएं, भौतिक भूगोल का महत्व।
- पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास।
- पृथ्वी की आन्तरिक संरचना।
- महासागरों एवं महाद्वीपों का वितरण।
- शैले प्रकार एवं विशेषताएँ।
- भू- आकृतिक प्रक्रियाएं।
- स्थल रूप एवं उनका विकास।
- वायु मण्डल संघटन एवं संरचना।
- सूर्य तप, ऊष्मा सन्तुलन, तापमान वितरण।
- वायुदाब एवं वायुमण्डलीय परिसंचरण।
- वायुमण्डल में जल वाष्पीकरण, संघनन वर्षण प्रकार एवं वितरण।
- विश्व की जलवायु जलवायु वर्गीकरण (कोपेन), हरितगृह प्रभाव, भूमण्डलीय ऊष्मन एवं जलवायु परिवर्तन।
- जलीय चक्र एवं अन्त’ समुद्री उच्चावच।
- तापमान एवं लवणता का वितरण महासागरीय तरंगे ज्वार भाटा एवं धाराएं।
- जैव मण्डल पारिस्थितिकी तंत्र एवं बायोम, जैव-भू रासायनिक चक्र-जल, कार्बन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन एवं अन्य खनिज चक्र पारिस्थितिक सन्तुलन।
- जैव विविधता एवं संरक्षण।
- भारत स्थिति आकार एवं पड़ोसी देश।
- भू-आकृतिक खण्ड।
- जल संभर संकल्पना, हिमालय एवं प्रायद्विपीय भारत के अपवाह तन्त्र।
- मानसून जलवायु, प्रभावित करने वाले कारक, क्रिया विधि-आरम्भ विच्छेद एवं निवर्तन, ऋतु लय वर्षा वितरण एवं परिवर्तिता, जलवायु प्रकार (कोपेन), मानसून एवं भारत का आर्थिक जीवन।
- वन- प्रकार एवं वितरण।
- मृदा- वर्गीकरण (आई.सी.ए. आर.) वितरण अवकर्षण एवं संरक्षण।
- आपदाएं- अर्थ, वर्गीकरण, भारत में प्राकृतिक आपदाएं, आपदा प्रबंधन।
- मानचित्र- प्रकार, मापनी प्रकार, साधारण रेखीय मापनी दूरी मापन, दिशा निर्धारण और सांकेतिक चिन्हों का प्रयोग।
- अक्षांश एवं देशान्तर- अर्थ एवं समय निर्धारण।
- मानचित्र प्रक्षेप- प्रकार, निर्माण एवं शिवताएं, एक प्रमाणिक अक्षांश शंकवाकार एवं समक्षेत्र बेलनाकर प्रक्षेप।
- वायु फोटोग्राफ- प्रकार एवं ज्यामिति, ऊर्ध्वाधर वायु फोटोचित्र।
- उपग्रह बिम्ब, सुदूर संवेदन आंकड़ों के अर्जन की अवस्थाएँ, प्लेटफार्म, संवेदक एवं सुदूर संवेदक आंकडे (फोटोग्रफिक एवं डिजिटल) उपग्रह बिम्बों से भौतिक एवं सांस्कृतिक लक्षणों की पहचान।
- मौसम उपकरण का उपयोग- तापमापी, आई एवं शुष्क बल्ब तापमापी, वायुदिशा सूचक यंत्र, वर्षा मापक यंत्र,
- मौसम चार्ट्स का प्रयोग- वायुदाब, हवा एवं वर्षा वितरण का वर्णन।
- मानव भूगोल- परिभाषा, प्रकृति विषय क्षेत्र एवं महत्व।
- विश्व की जनजातियाँ- एस्किमो, बुशमैन, गोंड भील जनजातियों का वितरण, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विशेषताएँ।
- (इस भाग के अन्य टॉपिक नीचे दी गई Lab Assistant Geography Syllabus PDF में देखें)
Geography Lab Assistant Syllabus PDF Download Link
Rajasthan Geography Lab Assistant: FAQs
Q.1 राजस्थान जियोग्राफी लैब असिस्टेंट भर्ती में कितने पेपर होंगे?
Ans. राजस्थान लैब असिस्टेंट जियोग्राफी भर्ती में 2 पेपर आयोजित होंगे।
Q.2 राजस्थान जियोग्राफी लैब असिस्टेंट सिलेबस पीडीएफ इन हिंदी को कैसे डाउनलोड करें?
Ans. राजस्थान जियोग्राफी लैब असिस्टेंट सिलेबस पीडीएफ को ऊपर दी गई तालिका से डाउनलोड कर सकते हैं।
Leb assistant geography 12 class