Rajasthan ANM Admission 2025: निदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, जयपुर राजस्थान द्वारा ANM Admission Notification 8 जुलाई 2025 जारी कर दिया गया है। एएनएम कोर्स के लिए आवेदन पत्र ऑफलाइन आमंत्रित किए गए है। राजस्थान एएनएम फॉर्म को रजिस्टर्ड / साधारण डाक / स्पीड पोस्ट / व्यक्तिशः भिजवाये जा सकते हैं।
राजस्थान एएनएम प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से शुरू कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2025 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। राजस्थान एएनएम प्रवेश आगामी अपडेट पाने के लिए Whatsapp Channel Join कर सकते हैं। फिलहाल सभी विद्यार्थी राजस्थान एएनएम प्रवेश 2025 से संबंधित संपूर्ण जानकारी यहां से देख सकते हैं।
Rajasthan ANM Admission 2025 Highlight
| Course Name | Auxiliary Nurse Midwife (ANM) |
| Department | Department of Health and Family Welfare |
| Course Duration | 2 Year (+6 Month Internship) |
| Admission Process | Merit Based |
| Application Mode | Offline |
| Session | 2025-26 |
| Application Form | Start |
| Get Update | rajgnm.com |
Rajasthan ANM Admission 2025 Notification
निदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, जयपुर ने राजस्थान महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण कोर्स 2025-25 का नोटिफिकेशन 8 जुलाई 2025 को जारी की गई है। एएनएम नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी 15 जुलाई 2025 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी ANM कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई 2025 तक कर सकते हैं। आप सभी को बताने की राजस्थान ANM कोर्स के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है।
Rajasthan ANM Admission 2025 Last Date
| ANM Form Start Date | 15 July 2025 |
| ANM Form Last Date | 30 July 2025 |
| ANM Admission Merit List | Coming Soon |
Rajasthan ANM Admission 2025 Application Fees
राजस्थान एएनएम एडमिशन फॉर्म भरने के लिए 20 रूपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आतिरिक्त सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 20 रूपये ही रखा गया है उम्मीदवारों को इस शुल्क का भुगतान संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम 20 रूपये का पोस्टल ऑर्डर आवेदन शुल्क के रूप में आवेदन फॉर्म के साथ जमा करना होगा इसे आप पोस्ट ऑफिस से खरीद सकते है।
Rajasthan ANM Admission 2025 Qualification
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर व अजमेर बोर्ड द्वारा जारी अनुदेशिका के अनुसार अन्य मान्यता प्राप्त बोडों की इसके समकक्ष सीनियर सैकेण्ड्री परीक्षा नई स्कीम (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके आलावा आवेदक केवल महिला उम्मीदवार होनी चाहिए।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर के आदेश क्रमांक : मान्यता/ईक्यू/1045 दिनांक 05.07.2011 एवं पत्रांक 2042 दिनांक 17.11.2011 के क्रम में राज्य सरकार की आई.डी. संख्या 586 दिनांक 18.07.2015 के अनुमोदनानुसार जागिया उर्दू अलीगढ बोर्ड से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को इस प्रशिक्षण की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नही किया जावेगा।
राजस्थान जीएनएम प्रवेश 2025: आयु सीमा
राजस्थान एएनएम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 17 वर्ष से कम और 34 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसमें आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछडा वर्ग की अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की नियमानुसार छूट दी गई है। (जन्मतिथि के प्रगाण हेतु सैकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण की अंकतालिका / प्रमाण पत्र मान्य होगा।)
| विवरण | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
|---|---|---|
| आयु सीमा | 17 वर्ष | 34 वर्ष |
Rajasthan ANM Course Duration 2025
राजस्थान फीमेल हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग कोर्स 2025 की अवधि INC के नए सिलेबस के अनुरूप 2 वर्ष की रखी गई है। जिसमें 18 माह + 6 महीने की इंटर्नशिप होगी।
Rajasthan ANM Admission 2025 Selection Process
राजस्थान एएनएम कॉलेज में एडमिशन कक्षा 12वीं के अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाएगा। बता दें कि चयन प्रक्रिया में आरक्षित श्रेणियों को विशेष लाभ दिया जा सकता है। Rajasthan Anm Merit List 2025-26 श्रेणीवार और जिलेवार जारी की जाएगी।
Rajasthan ANM Government Colleges List 2025-26
राजस्थान में कुल 34 ANM गवर्मेंट कॉलेज है। इस सभी में कुल 1650 सीट है। इन सीटों के लिए केवल राज्य की महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती है। राजस्थान एएनएम कोर्स के लिए एडमिशन शुरू कर दिए है।
| ANM Of College | District | Seats |
|---|---|---|
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | अजमेर | 60 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | भीलवाड़ा | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | टोंक | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | नागौर | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | बीकानेर | 60 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | चूरू | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | गंगानगर | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | हनुमानगढ़ | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | भरतपुर | 60 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | धौलपुर | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | करौली | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | सवाई माधोपुर | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | जयपुर | 60 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | अलवर | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | दौसा | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | सीकर | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | झुंझुनू | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | कोटा | 60 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | बूंदी | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | बारां | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | झालावाड़ | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | उदयपुर | 60 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | बांसवाड़ा | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | चित्तौड़गढ़ | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | राजसमंद | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | डूंगरपुर | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | जोधपुर | 60 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | बाड़मेर | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | जैसलमेर | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | सिरोही | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | जालौर | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | पाली | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | प्रतापगढ़ | 45 |
| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी | केकड़ी | 60 |
| Total | – | 1650 सीट |
How to Apply Rajasthan ANM Admission 2025
राजस्थान एएनएम एडमिशन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से भरे जाने से काफी विद्यार्थियों को नहीं पता कि राजस्थान एएनएम फॉर्म कैसे भरें? और एएनएम फॉर्म को किस एड्रेस पर भेजना है? उम्मीदवार निम्नानुसार आवेदन जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक से Rajasthan ANM Admission Form Download करके उसका प्रिंट आउट निकलवा लें, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
- आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी निकलवाकर आवेदन फॉर्म के साथ जोड़ दे।
- आवेदन फार्म में पासपोर्ट आकार की फोटो चिपकाएं।
- इसके बाद “हस्ताक्षर आवेदक” के स्थान पर अपने हस्ताक्षर करें।
- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के हित में 20 रूपये का पोस्टल ऑर्डर फॉर्म के साथ अटैच करें आप जिसे आप पोस्ट ऑफिस से खरीद सकते हैं।
- अब एएनएम ऐडमिशन फॉर्म को एक लिफाफे में बंद करके उम्मीदवार अपने अपने जिलों के “संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी” के पास जमा करवा सकते हैं।
- अभ्यर्थी एक से अधिक जिलों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए अलग अलग फॉर्म जमा कर सकते हैं।
NOTE: काफी विद्यार्थियों का प्रश्न रहता है कि राजस्थान एएनएम ऐडमिशन फॉर्म को कहां जमा करवाना है। बता दें कि ANM एडमिशन फॉर्म को संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पास जमा करवाना होगा। जैसे:- यदि में कोटा जिले के लिए आवेदन करना चाहता हूं तो लिफाफे के ऊपर पते (Address) के रूप में ‘मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोटा‘ लिखना होगा। ऐसे ही आप जिस भी जिले के लिए आवेदन कर रहे हैं उसे जिले का नाम लिखना होगा।
Rajasthan ANM Admission 2025 Important Link
| Rajasthan ANM Notification 2025 | Click Here |

